गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने कांड संख्या-203/26 में कार्रवाई करते हुए मधेपुरा जिले के बुद्धमा थाना क्षेत्र स्थित सुखासन गांव निवासी दिलीप महतो की पत्नी अर्चना देवी को गिरफ्तार किया है। अर्चना देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।इसके अलावा पुलिस ने वारंटी के रूप में डरहा हरिसिंह गांव निवासी रामस्वरूप सदा के पुत्र रघुनंदन सदा तथा फुसो सदा के पुत्र फुलकी सदा को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

