By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: चलती ई-रिक्शा में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, चालक की सूझबूझ से बची दो जानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » चलती ई-रिक्शा में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, चालक की सूझबूझ से बची दो जानें
बेगूसराय

चलती ई-रिक्शा में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, चालक की सूझबूझ से बची दो जानें

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 27, 2026 6:30 pm
AV BHARAT NEWS
5 hours ago
Share
SHARE

6 मिनट में अस्पताल पहुंचाया, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय

मानवता और समय पर लिए गए सही निर्णय की एक मिसाल सोमवार सुबह भगवानपुर क्षेत्र में देखने को मिली। बनवारीपुर से प्रसव के लिए जा रही एक प्रसूता ने बीच रास्ते में चलती ई-रिक्शा में ही शिशु को जन्म दे दिया। ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कमाल हसन की तत्परता से प्रसूता और नवजात दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया।सोमवार सुबह लगभग 6:15 बजे बनवारीपुर वार्ड-11लड़वाडा गांव निवासी फरजाना खातून, पति- मोहम्मद नौशाद प्रसव के लिए अपने मायके प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर वार्ड संख्या 11 से भगवानपुर पीएचसी जा रही थीं। उनके साथ तीन महिला परिजन और आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी भी ई-रिक्शा पर सवार थीं। ई-रिक्शा बनवारीपुर-भगवानपुर मार्ग पर जा रहा था।

चालक मोहम्मद कमाल हसन फरजाना खातून के भौजाई शबनम खातुन व फिरोजा खातुन के अनुसार, मध्य विद्यालय मेंहदौली से 100 गज दक्षिण मालती-पीपरा पथ पर फरजाना को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। वहां सड़क पर एक ट्रक भी लगी हुई थी।परिजनों के अनुरोध पर ई-रिक्शा तुरंत सड़क किनारे रोक दिया गया।

लगभग पांच मिनट के भीतर ही प्रसूता ने ई-रिक्शा में ही एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद बिना एक पल गंवाए परिजनों ने भगवानपुर अस्पताल चलने का आग्रह किया। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए करीब छह मिनट में प्रसूता और नवजात को भगवानपुर पीएचसी पहुंचा दिया। शबनम खातुन ने बताया कि अस्पताल में उपस्थित महिला डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों की समुचित जांच और देखभाल कर दवा देकर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने उक्त कार्य में एक पल भी नहीं लगाई।

शबनम खातून ने बताया कि फरजाना का यह चौथा बेटा है और मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कमाल हसन और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताया।

ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कमाल हसन पेशे से चालक होने के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लखीसराय के संयुक्त सचिव भी हैं। उन्होंने कहा, कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। संकट की घड़ी में हर संभव मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

परिजनों ने भी चालक की सूझबूझ, संवेदनशीलता और समय पर सहायता की जमकर सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सही समय पर लिया गया छोटा सा फैसला भी दो जिंदगियां बचा सकता है।

You Might Also Like

अखिलेश कुमार गिरी का थल सेना के बाद अब भारतीय नौसेना में भी चयन
पोलियो उन्मूलन हेतु निकाली गई जागरुकता रैली
बेगूसराय पैक्स अध्यक्ष ने हर्ल कंपनी की मनमानी को लेकर सांसद गिरिराज सिंह को सौंपा स्मार पत्र
ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से शराबबंदी कानून शत प्रतिशत पालन करने का निर्णय लिया
सौरभ आनंद स्मृति टूर्नामेंट: वीरपुर ने छतौना को 128 रन से दी करारी शिकस्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बखरी पुलिस ने अपहृता को राजस्थान से सकुशल किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next Article वीरपुर के युवक ने एसपी से लगाई झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up