गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सलौना निवासी जमुना दास के पुत्र जीतो दास के रूप में हुई है।
मानव अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे हिरासत में भेजा गया है ।


