नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
सुदामा देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एस.एस. मिशन स्कूल के संस्थापक, भूतपूर्व शिक्षक, उपन्यासकार, कवि एवं लेखक स्वर्गीय राम सागर सिंह की पंचम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से हुई।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जनकवि दीनानाथ सुमित्र ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम सागर सिंह के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राम सागर सिंह ने जीवनभर सादा जीवन और उच्च विचार की भावना को अपनाया। वे पहसारा की अमूल्य धरोहर और सरस्वती के सच्चे उपासक थे। ऐसे महान व्यक्तित्व को वे हृदय की गहराइयों से नमन करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विद्वानों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एस.एस. मिशन स्कूल के निदेशक दीपक कुमार ने किया। उन्होंने अपने पिता एवं गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना तथा सादा जीवन, उच्च विचार को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा।
श्रद्धांजलि सभा में प्राचार्य चंदन ठाकुर, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रूपक कुमार, पंडित बलभद्र झा, प्रियरंजन कुमार, रामदानी महतो, कृष्ण यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, डॉ. अविनाश भारती, जनार्दन प्रसाद सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, सुखदेव राम, माला कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रंजीत अलबेला एवं अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं गायन में भव्या वत्स, खुशी और परी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। तबले पर छोटू कुमार एवं गोविंद वत्स ने संगत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।


