गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, नशे की हालत में दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान खड़गचक निवासी कामेश्वर मुखिया की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो लीटर देसी शराब बरामद की है।
वहीं, नशे की हालत में गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान खड़गचक निवासी सुकून सदा के पुत्र मुकेश सदा और बासो सदा के पुत्र नंदू सदा के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


