[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज/ बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों देशी व विदेशी शराब लगातार पकड़े जाने का समाचार प्रकाश में आ रहा है। उक्त मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के एएसआई देवेन्द्र कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चकदुल्लम बनवारीपुर गांव स्थित केला बाड़ी में छापामारी कर उक्त केला बाड़ी से 180 एम एल का 48 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान चकदुल्लम गांव निवासी धनराज चौरसिया के पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए शशि कुमार के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


