नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत समकालीन अभियान के तहत दो बैंक ऋणी समेत तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 4/11 के फरार वारंटी उपेन्द्र पासवान पिता रामोतार पासवान रजाकपुर निवासी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इन पर पुलिस हिरासत से भागने का आरोप है।
वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहसारा के ऋृण डिफॉल्टर नरेश सिंह पिता स्व० बनारसी सिंह पर नीलाम पत्र वाद संख्या 11O/22 दायर किया गया था। इनपर ₹3,53,605 बकाया था।
वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहसारा के ही सुरेश सिंह पिता स्व० बनारसी सिंह पर नीलाम पत्र वाद संख्या 31/18 दायर था।इन पर ₹4,39,729 बकाया था।गिरफ्तार दोनों बैंक ऋणी भाई हैं।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,मो० इस्माइल, पीएसआई राकेश कुमार,अंकिता कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
