अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बीहट/ बेगुसराय
राजकीय कल्पवास मेला के तीसरे सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के कलाकारों के द्वारा बेहतरीन संगीतमय भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबुर कर दिया।
बताते चलें कि बीते शाम कल्पवास मेला में कलाकारों में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में निशु कुमारी, कविता, प्राची, अनुराधा, वंदना ने स्वागत गान – सत्यम शिवम सुन्दरम्, कर रहे स्वागतम्, स्वागतम एवं गणेश वन्दना, गंगा गीत की प्रस्तुति दी।

साथ ही कुमारी माधुरी, ममता, ज्योति, अनुराधा, सुहानी, जिज्ञासा आदि कलाकारों ने अपने सुरों से श्रोताओं के चित को रंजित किया। तबले पर संगत कर रहे विरेन्द्र कुमार, ढोलक पर ओभरसीयल राय ने कलाकारों का बेहतरीन संगत किया।
गीत के उपरांत राधा और प्रिया कुमारी ने कृष्ण लीला नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच व्यवस्था एवं संचालन में रामसुंदर गाँधी तथा सहयोगी के रूप में मनोज कुमार, राधाकांत पाठक, मनीष कौशिक, विजय कुमार रहे।

मौके पर मौजूद जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही सभी कलाकारों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कला से सर्वांगीण विकास होती है इसलिए कला से सभी को जुड़ना चाहिए।
बताते चले कि राजकीय कल्पवास मेला में विगत 07 अक्टूबर से 1-2 दिन के अंतराल जिला प्रशासन की ओर से संध्या को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है।
