नवीन कुमार मिश्रा AV भारत में न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मध्य विद्यालय रजाकपुर में कार्यरत शिक्षक सच्चिदानंद ठाकुर के सेवा निवृत्ति पश्चात सोमवार को बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है। सभी नौकरी पेशा में रहने वाले को इससे गुजरना पड़ता है।उन्होंने सेवा निवृत शिक्षक ठाकुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण सेवा काल में साइकिल से स्कूल जाते और वापस आते थे। स्कूल ससमय जाना और समय से घर आते थे। इन्होंने ईमानदारी पूर्वक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य किया। संयमित और साधारण जीवन जीते हैं।हम शिक्षकों को इनसे सीख लेनी चाहिए।
समारोह को प्रखंड शिक्षक संघ के नेता कन्हैया कुमार, ललन पासवान,पूर्व मुखिया गणेश महतो, सिकंदर सहनी,अमरेश कुमार,अरुण कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय आदि ने संबोधित किया।
