By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानंतरण के विरोध में दिया धरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानंतरण के विरोध में दिया धरना
बेगूसराय

वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानंतरण के विरोध में दिया धरना

AV BHARAT NEWS
Last updated: January 16, 2026 5:58 pm
AV BHARAT NEWS
1 month ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय

वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पर्रा स्थानंतरण के विरोध में प्रखंड बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया ।जिसकी अध्य्क्षता सह संचालन समिति के अध्य्क्ष व पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 में तत्कालीन विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के अथक प्रयास से उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव ने वीरपुर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का स्थापना किया।जिससे यहां के आठों पंचायतों को आने-जाने में काफी सुविधा उपलब्ध हो रही थी।इन दिनों प्रखंड सह अंचल कार्यालय को पर्रा किए जाने की तैयारी बेहद दुखदायी है।वीरपुर मुख्य केंद्र में पड़ता है इसलिए यह कार्यालय यहां रहनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बिना किसी को जानकारी दिए व चुपचाप इस तरह के कदम उठाना औचित्य नहीं है।जिससे इसको लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

उन्होंने इस प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत समिति की बैठक किए बिना व अन्य किसी जानकारी दिए बिना यह कदम बिल्कुल निराधार है।उन्होंने कहा कि वीरपुर के लिए यह कार्यालय लोगों की मान-सम्मान व आत्मा से जुड़ा हुआ है।भवानंदपुर के मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि वीरपुर पहले बरौनी प्रखंड कार्यालय का एक हिस्सा था।

वर्ष 1994 में यह स्वतंत्र रूप से वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाया गया।इसे अब कुछ पर्रा के तरफ ले जाना कही से उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि यह कार्यालय यही रहे इसको लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष की लड़ाई लड़ेगे।गेनहरपुर के मुखिया अशोक पासवान ने कहा कि जब से यह सूचना मिली थी कि अब यह कार्यालय यहां से स्थानांतरित किया जा रहा है तब लोगों की परेशानी काफी हो गई है,चुके वीरपुर केंद्र बिंदु है।जहां से हर पंचायतों के लोगों का आना जाना सुलभ होता है।

जिला पार्षद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया ने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने 8 बजे रात्रि में तत्कालीन डीएम तुषार सिंगला को टॉर्च की लाइट में पर्रा का जमीन दिखाकर यहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाने की मांग की थी।जो पूरी तरह से औचित्य नहीं है।इसे अविलंब वीरपुर में ही रहने की मांग की।वीरपुर पश्चिम के मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र जीरोमाइल है,जहां चारों दिशाओं के लोग आराम से पहुंच सकते हैं।वीरपुर पूर्वी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह उर्फ बुटाली सिंह ने कहा कि वीरपुर जन-जन के लिए हृदयस्थली है।सभी सरकारी दफ्तरों में सभी पंचायतों के लोग आसनी से आ जाते हैं।

धरना को पंसस मुकुल प्रकाश,रीता कुमारी,पैक्स अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी,पूर्व मुखिया सुखराम महतो,फूलचंद यादव,राम प्रवेश चौरसिया,रंजीत प्रसाद सिंह,अरविंद कुमार कुशवाहा,बबलू चंद्रवंशी,शंभू झा,सच्चिदानंद राय,राम सुंदर सिंह कुशवाहा,अर्जुन यादव व सुमन कुमार आदि ने संबोधित किया।धरना में पर्रा पंचायत को छोड़कर सभी 7 पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय वीरपुर में ही रहे,इसको लेकर आवाज बुलंद किया।कार्यक्रम के अंत में समिति के पांच सदस्यीय कमेटी ने बीडीओ व सीओ को इसको लेकर मांग पत्र सौंपा।इस संबंध में सीओ भाई वीरेंद्र ने कहा कि 17 फरवरी 2025 को तत्कालीन डीएम तुषार सिंगला ने स्थानीय हाई स्कूल में विभिन्न विभागों के क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

इस दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उन्हें पर्रा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध होने की जानकारी को अवगत कराया था।तभी उन्होंने उस स्थल पर पहुंच कर जमीन का स्वयं मुआयना किया था।उसके बाद उन्होंने सदर डीसीएलआर को निर्देश जारी करते हुए उक्त जमीन के कागजात व अन्य सभी पहलुओं को जांच करवाया था।भवन बनने को ले अंतिम प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि वीरपुर में ही अगर जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो हरसंभव यही प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर एक बार अवश्य वरीय अधिकारियों से मिलने की बात कही।

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया बखरी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे :गन्ना उद्योग मंत्री
वीरपुर में चंद्रशेखर सिंह की 110वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
बेगूसराय में भीषण शीतलहर को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूल बंद : डीएम
भाजपा नेता का आरोप नगर परिषद ने अपने ही लगाए पेवर ब्लॉक हटवाए
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नावकोठी में दाखिल-खारिज में कथित फर्जीवाड़ा, महिला ने सीओ व राजस्व कर्मचारी समेत 6 पर दर्ज कराया परिवाद
Next Article ऑपरेशन मुस्कान: चार महीने बाद खोया मोबाइल मिलने से पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up