गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बखरी मालाकार टोला निवासी युगेश्वर साह के पुत्र पांडव साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।


