गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे एवं अंतिम दिन गुरुवार को 12 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सभी अभ्यर्थियों ने प्रखंड सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया।
इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक, मंत्री पद के लिए दो तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए कुल 9 लोगों ने नामांकन किया। इनमें तीन महिला और छह पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा के लिए 21 और 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य 25 अगस्त को किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान एवं मतगणना एक सितंबर को कराई जाएगी।

