गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार ग्रामीण बैंक से जुड़े नीलाम पत्र वाद के चार बकायेदार और अवैध शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति शामिल है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक बखरी से संबंधित नीलाम पत्र वाद संख्या 593/24-25 में अकहा निवासी धनराज चौधरी, पिता ब्रजभूषण चौधरी के विरुद्ध 4 लाख 7 हजार 530 रुपये की बकाया राशि है। वहीं, नीलाम पत्र वाद संख्या 14/21-22 में गंगराहो निवासी मुकेश कुमार सिंह, पिता हीरा प्रसाद सिंह पर 1 लाख 20 हजार 275 रुपये बकाया है।
इसी क्रम में नीलाम पत्र वाद संख्या 2/21-22 में शकरपुरा निवासी अविनाश कुमार सिंह, पिता गजेंद्र प्रसाद सिंह का नाम शामिल है। वहीं, नीलाम पत्र वाद संख्या 27/22-23 में रामपुर निवासी मृत्युंजय कुमार राय, पिता चंद्रभूषण राय के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दर्ज है। इन मामलों में बकाया राशि की वसूली को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई।
वहीं, कोयला मोहन निवासी महेंद्र सदा, पिता मेघों सदा को अवैध शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

