गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राटन बगरस दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया जीवो देवी ने कहा कि समिति की ओर से हर वर्ष किसानों को बोनस देकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया जाता है। इससे किसानों को दुग्ध उत्पादन के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।
इस बार समिति की ओर से करीब 47 किसानों के बीच विभिन्न मदों में कुल 2.81 लाख रुपये का बोनस वितरित किया गया। बोनस के रूप में किसानों को नगद राशि के साथ जग, साड़ी सहित अन्य सामग्री भी दी गई।

समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक 4,900 रुपये का बोनस किसान संजय कुमार को मिला। उन्होंने किसानों से डेयरी के निर्धारित नियमों के अनुसार नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मन्टुन यादव ने की, जबकि मंच संचालन समाजसेवी जितेंद्र जीतू ने किया। मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष बौएलाल महतो सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


