बच्चों को 16 सितंबर को दिया जाएगा कृमि नाशक टैबलेट
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी सरकारी विद्यालयों में एल्बेंडाजोल का गोली बच्चों को दिया जाएगा। उक्त संबंध में विद्यालय के शिक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि 19 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर दवा दी जाएगी। साथ

ही उन्होंने कहा 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधा गोली चूर्ण बनाकर खिलाना है। वहीं 5 वर्ष के बच्चों को एक गोली चूर्ण बनाकर खिलाना है। जबकि 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली खिलाया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि सक्रीयतापूर्वक इस कार्यक्रम को एक अभियान के तहत पूरा किया जाना है। इससे पूर्व बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर शिक्षक विजय कुमार, नीरज कुमार ,सुधीर कुमार, राजकुमार, संध्या कुमारी ,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।
