नंदकिशोर दास AV भारत न्यूज संवाददाता बेगूसराय
धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता विरपुर
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी श्रीमती अमिता भूषण का अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का सिलसिला वृहस्पतिवार को भी जारी रहा! पदयात्रा के तीसरे दिन श्रीमती भूषण ने सम्पूर्ण डीह पंचायत में घर घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया! इस दौरान वो डीह गांव, ब्रह्मा स्थान, मालह डीह; सरैया; करीम टोल, मुजफरा आदि गांव का भ्रमण किया! स्थानीय लोगों और खासकर महिलाओं से संवाद कार्यक्रम भी किया गया! जिसमें वर्तमान सरकार की नाकामियों पर विस्तृत चर्चा के साथ कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना हर घर अधिकार के बारे मे विस्तार से चर्चा भी हुई

! श्रीमती भूषण ने सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों से कहा कि सरकार वोट की चोरी कर आपके अधिकार आपके आरक्षण को छीनने का प्रयास कर रही है !हमने अपने विधायी कार्यकाल में इस पंचायत में जो विकास का काम किया आज वो कड़ी टूट गई है! लोग स्वयं उसकी चर्चा करते हैं ! महा गठबंधन की आने बाली सरकार आपके जीवन को बदलने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, मां बहन को 2500 रुपया हर महीने सम्मान राशि देने को प्रतिबद्ध है!

विकास हमने पहले भी किया है और आगे भी करेंगे! लोगों ने सड़क; बिजली; ज़लज़माव जैसे मुद्दों से पूर्व विधायक को अवगत कराया! मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह; स्थानीय मुखिया राजीव कुमार; नंद कुमार, चंदन सहनी, हीरा झा, पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार, सरपंच रीभा देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ सिंह, नागेश्वर साह, राजेंद्र पासवान,राम मूर्ति सिंह, डॉ सहेनडर चंदन कुमार,अमित शाह, मो. मेराज, सोनू कुमार,राहुल कुमार,विजय सिंह, शंभू जी, रत्नेश कुमार टुल्लू, विनोद कुमार, आनन्द प्रेम,आलोक कुमार सहित सैंकड़ों ग्रामीण साथ थे।
