अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा अंचल अंतर्गत पांच पंचायतों में शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार राजस्व महा-अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। अंचलाधिकारी रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने आवेदन किया। वहीं गौरा 1 पंचायत के श्री सच्चा आश्रम के प्रांगण में शिविर आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने भूमि दस्तावेज से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए।
अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और ग्रामीणों को उनके गांव के नजदीक ही राजस्व से संबंधित त्रुटियों एवं कमियों में सुधार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में जमाबंदी में त्रुटि सुधार, जमाबंदी ऑनलाइन चढ़ाने, नामांतरण (दाखिल खारिज) और बंटवारा (दाखिल खारिज) जैसे विभिन्न मामलों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। इन कार्यों के लिए राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र और कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रतिनियुक्त किया गया था।
यह राजस्व महाभियान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जमीन संबंधी समस्याओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ से निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शिविर के दौरान कुल लगभग 195 लोगों ने अपने आवेदन जमा किए।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस महा अभियान का लक्ष्य भूमि संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच करना है। राजस्व कर्मचारी चंद्र देव चौधरी, राजस्व भूमि सुधार विभाग के je आनंद राय एवं स्नेहल कुमार, विकास मित्र शिव शंकर कुमार आदी कर्मी मौजूद थे।
