विजय भारती AV भारत न्युज ब्यूरो बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जगतारिणी देवी ने किया। उक्त बैठक में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय में संचालित पोषण योजना तथा शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की गई। वहीं विद्यालय विकास से संबंधित 7 प्रस्ताव भी पारित किया गया। उक्त अवसर पर उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह, सचिव रुक्मिणी देवी, खुश्बू कुमारी, खुश्बू देवी, संजीदा देवी, कविता देवी,रिंकी देवी, आरती देवी, विजय भारती, वरिष्ठ शिक्षिका रेणु कुमारी आदि उपस्थित थे।
