अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य के तहत तेघड़ा अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। जिसमें अधिकारी सहित कर्मियों ने कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया है।

वहीं इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक कर अभियान को पंचायत के हर गांव तक चलाने का निर्देश भी बीडीओ तेघड़ा के द्वारा दिया गया था। उक्त अवसर पर पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में वटवृक्ष लगाकर पर्यावरण स्वच्छता का भी संदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देश में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान का कार्यकाल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान किया जायेगा तथा आम लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा। अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर नितेश कुमार सिंह, बार रूम स्वच्छता कर्मी राम प्रवेश ठाकुर, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, रिकी कुमार, अमन कुमार, रंजीत कुमार, दीनानाथ पासवान, सहित अन्य पर्यवेक्षक एवं दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे।
