गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। टाउन थाना बेगूसराय के पूर्व थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार को बखरी थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने दी।एसपी मनीष ने बताया कि वर्तमान थानाध्यक्ष सूचित कुमार का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है, जिसके कारण बखरी थाना का पद खाली था। इसी क्रम में शैलेन्द्र कुमार की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि सूचित कुमार को कुछ ही दिन पहले बखरी थाने की कमान सौंपी गई थी।अब नए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के सामने दुर्गा पूजा, काली पूजा और लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।इसके अलावा, अपराध नियंत्रण, शराबबंदी को सख्ती से लागू करना और भूमि विवादों पर नजर बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। क्षेत्र में भूमि विवाद और शराबबंदी पहले से ही चुनौतीपूर्ण मुद्दे रहे हैं, जिनसे निपटना नए थानाध्यक्ष के लिए अहम कार्य होगा।
