अशोक पासवान AV भारत न्यूज संवाददाता। बीहट/ बेगूसराय।
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही गांव वार्ड नंबर -09 निवासी राम ईश्वर यादव की 11 वर्षीय गम्भीर रूप घायल पुत्र मानव कुमार की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में सोमवार की सुबह हो गई। जानकारी अनुसार विगत 26 सितंबर की शाम बरियाही निवासी सुरेश यादव के आटा चक्की मील के पास शाम छह बजे के करीब मानव कुमार एवं दो तीन दोस्त फूल तोड़ रहा था तभी सुरेश यादव ने मानव कुमार को पकड़कर मील में ले गया। जहां सुरेश यादव का पुत्र कारे यादव बब्लू यादव, राजू यादव के द्वारा मारपीट किया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही परिजन मानव कुमार को घर ले गए। रात में पेट में दर्द हुआ और शनिवार को ईलाज हेतु बेगूसराय ले गया।

सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतक मानव कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियाही में पांचवीं कक्षा में पढता था।माता पिता का दो पुत्र में छोटा लड़का था जबकि बड़ा भाई विक्षिप्त है। यानी माता पिता का इकलौता चिराग था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बाद परिजन को शव सौंप दिया। वहीं मृतक छात्र के पिता राम ईश्वर यादव ने चकिया थाना में बरियाही निवासी सुरेश यादव एवं उसके दो पुत्र कारे यादव, बब्लू यादव एवं राजू यादव को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
