अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के गौरा एक, गौरा दो एवं रात गांव पंचायतों में बुधवार को पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वर्चुअल माध्यम से इन भवनों का शिलान्यास किया। जहां गौर 2 पंचायत के वार्ड संख्या 9 में समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम को सैकड़ो लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ । गौर 2 के मुखिया पंकज पासवान ने बताया कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इन भवनों का निर्माण सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

अब ग्रामीण जनता को अपने कार्यों के लिए प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार के लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत सभी कार्य पंचायत स्तर पर ही निपटाए जाएंगे। इन भवनों में आरटीपीएस काउंटर के साथ-साथ मुखिया, सरपंच,पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार और अन्य विभागों के कर्मी बैठकर लोगों के काम करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, किसान नेता जुलम सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह एवं श्याम किशोर छोटे, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, समाजसेवी चंद्रशेखर राय,सुधीर पंडित,अशोक सिंह ,अरुण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
