अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा / बेगूसराय
अनुमंडलीय बाजार तेघड़ा अंतर्गत सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय तेघड़ा परिसर में विधायक मद से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्मित भवन का गुरुवार को विधायक राम रतन सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने विधायक का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया। मौके पर विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का एक मात्र मार्ग शिक्षा है। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अलग ही मुकाम हासिल कर रही है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस विद्यालय में बच्चों का पढ़ाई का स्तर काफी ऊंचा है उन्होंने बच्चों को कल का भविष्य बताते हुए कहा कि बच्चों को अगर अच्छी शिक्षा मुहैया कराई जाएगी तो आगे चलकर यही बच्चे अपना समाज का सपना पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि 14,49600 रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण कराया गया है जिससे शिक्षा को लेकर सहूलियत मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में कई विद्यालय में भवन निर्माण कार्य कराया गया है। बचे हुए विद्यालय में भी भवन बनाने का काम किया जायेगा। व्यावसायिक संकेत सचिव सह पूर्व उप मुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैट्रिक में सरकार द्वारा 200 छात्रों की स्वीकृत सीट को 400 करवाने का अनुरोध किया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या नूतन कुमारी,विद्यालय की सचिव रश्मि कालोठिया, गैलेक्सी कान्वेंट के प्राचार्य सुनील कुमार, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, भाकपा नेता जुलम सिंह, भूषण सिंह, बड़कू सिंह, प्रदीप कुमार चिंटू, लोजपा नेता बैजनाथ महाराज,समाजसेवी अफरोज आलम, सुशील कुमार केजरीवाल, शिक्षक संजीव कुमार, भुवनेश्वर साह साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए

very good