By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: फर्जी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > समस्तीपुर > फर्जी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत
समस्तीपुर

फर्जी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 4, 2025 4:12 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

मोहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर

दलसिंहसराय में फिर एक फर्जी क्लिनिक और फर्जी डॉक्टर के कारण एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका के साथ आई उसकी बहन ने बताया कि 15 दिनों पहले वे अपनी बहन का इलाज दलसिंहसराय शहर स्थित अनुमंडल अस्पताल के सामने अवस्थित आरोग्य पल्स क्लिनिक में इलाज कराई थी। चार दिनों पहले डॉक्टर ने उसकी बहन को डिस्चार्ज कर दिया और डिस्चार्ज के चार दिनों के बाद फिर से बहन को डॉक्टर के पास वह लाई ।उसकी बहन का यह भी कहना है कि दोनों बहन अस्पताल चल कर आई थी डॉक्टर ने उसकी बहन को एक इंजेक्शन दिया , उसके बाद उसकी बहन की हालत खराब होने लगा डॉक्टर को बताने पर डॉक्टर ने एक बोतल पानी चढ़ाया लेकिन उसकी बहन की हालत और खराब हो गया।उसकी बहन के मुंह से फेन आने लगा बदन हाथ टाईट करने लगी और उसका बदन ठंडा होने लगा। धीरे धीरे उसकी बहन का पूरा बदन ठंडा हो गया और हॉस्पिटल में ही उनकी बहन की मौत हो गई।मृतिका की बहन ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि डाक्टर नशे की हालत में था। बहन की मौत की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तबतक हॉस्पिटल का सारा कंपाउंडर और काम करने वाले सारा स्टाफ हॉस्पिटल से भाग गया। परिजनों का कहना है ,कि डॉक्टर क्लिनिक के एक कमरे में बंद है। वहीं हॉस्पिटल में कुछ लोग कह रहे थे कि आरोग्य पल्स क्लिनिक में ही कुछ देर पहले एक महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन डॉक्टर ने महिला के परिजनों को एक बच्चे के साथ महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। तथा मृतक बच्चे की जानकारी न देते हुए हॉस्पिटल के कमरे में ही रखा महिला की मौत होने के बाद छुप गया। मृतिका की बहन ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस चला रहे एक चालक रवि रौशन नाम का लड़का ने बताया कि आप अपने बहन को आरोग्य पल्स क्लिनिक में इलाज कराने चले जाइए। उस हॉस्पिटल में डॉक्टर बढ़िया है। मरीज का इलाज ठीक से कर देगा। मृतक की बहन ने यह भी बताया कि आरोग्य पल्स क्लिनिक में भर्ती कराने से पहले वे लोग अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में गए थे। वहीं से रवि रौशन नाम का एक एम्बुलेंस ड्राइवर जो अनुमंडल अस्पताल का एम्बुलेंस चलता है। इस क्लिनिक की जानकारी दी ।उसके झांसे में आकर अपने बहन को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के सामने स्थित आरोग्य पल्स क्लिनिक में भर्ती करवाया था। इससे साबित होता है कि अनुमंडल अस्पताल का कुछ कर्मचारी और कुछ एम्बुलेंस ड्राइवर यही काम करते हैं। अनुमंडल अस्पताल में सही इलाज नहीं होता हैं शायद इस में अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय के अधिकारी भी शामिल हो सकता हैं ? आए दिन इस तरह की घटना बढ़ते जा रही है। दलसिंहसराय शहर के किसी न किसी फर्जी क्लीनिक में मौतें होती रहती हैं।मृतिका अपने मायके दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के पगड़ा में रह कर इलाज करा रही थी। मृतिका के पास दो छोटे छोटे पुत्र और एक छोटी सी पुत्री हैं।वहीं मृतिका के पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। मृतिका की पहचान बेगूसराय जिला के मानोपुर रुदौली निवासी किसन साहनी का पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुआ है। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर दलसिंहसराय थाना के दरोगा राहुल कास्यब दरोगा विजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे।

दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी ने वाहन कोषांग के विषय में बुलाई एक बैठक।
दलसिंहसराय शहर के कई मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई शब-ए-बरात की रात
लगातार तीसरी बार विधायक पद पर आसीन होने से बढ़ गयी है जिम्मेदारीःआलोक मेहता
नलजल योजना में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दलसिंहसराय में सड़क जाम कर जताया विरोध
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर.बी कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दलसिंहसराय NH-28 पर प्याज से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
Next Article दहेज लोभियों ने नव विवाहिता को मार पीट कर घर से निकाला, मामला दर्ज।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up