अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बीहट/ बेगुसराय
राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित संस्कृति संध्या के प्रथम दिन मंगलवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रंग दर्शन आर्ट ग्रुप, नोनपुर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संस्था के निर्देशक एवं गायक शशिकांत कुमार व वादक जितेन्द्र कुमार ने छठ मैय्या की गीत मैय्या हे गंगा मैय्या और मां गंगा की आरती एवं उनकी महिमा के गीतों पर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

देर संध्या तक आनंद लेते हुए सभी कार्यक्रमों का दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कलाकारों ने इसके उपरांत एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
लोक गीत के उपरांत लोक नृत्य झिझिया, कजरी एवं छठ गीत सहित सामा चकेवा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति किया गया।

जिसमें जया भारती, वैष्णवी, देवलज्ञ्जीत, आंचल, दुर्गा, जया ज्योति, आयुषी, अन्नु, रिमझिम ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
जिला प्रशासन की ओर से कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी द्वारा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट देकर मंच पर सम्मानित किया गया।
