मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक/बेगुसराय
मंसूरचक प्रखंड मनरेगा कार्यालय में मनरेगा पीओ इंद्रमोहन कुमार के स्थानांतरण पर गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।
जहां मनरेगा के कर्मियों ने पीओ को पाग, चादर, बुके और पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी।
विदित हो कि वर्तमान पीओ का स्थानांतरण सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड में हुआ है।
नए पीओ के पद पर गया जिले के पीओ दीपु कुमार की पोस्टिंग हुई है, नये पीओ ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ मनरेगा योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर चलना प्राथमिकता होगी।

विदाई समारोह के दौरान सीडीपीओ महताब ग्यास ने बताया कि मनरेगा पीओ ने प्रखंड में काफी अच्छा अपना कर्तव्य निभाया इनका कार्य करने का एक अपना अलग तरीका था, ये सरकारी विभाग है इसमें आना-जाना लगा रहता है।
विदाई के बाद स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया।
उक्त मौके पर मनरेगा कनीय अभियंता मिथुन कुमार, लेखापाल सच्चिदानंद, पंचायत रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, रामानंद सहनी, लोकेश कुमार, अरुण कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार, मंजेश सिंह, संजय कुमार, नीरज कुमार, किशन कुमार, हित अन्य कर्मी मौजूद थे।
