[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर वार्ड-13 निवासी कपिलदेव महतो के पुत्र ललित कुमार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध बखरी थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


