गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को जब्त किए गए डेढ़ लाख रुपये नगद को निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी के आदेश पर विमुक्त कर दिया गया है। यह राशि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14, अठखुट्टी टोला निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के पुत्र अरविंद कुमार उर्फ बब्बु सिंह की बताई गई है।नोडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए विमुक्ति आदेश के आलोक में कोषागार/थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने जब्त की गई राशि अरविंद कुमार को सौंप दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने भी रुपये की वापसी की पुष्टि की है।बताया गया है कि शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त नगद राशि जब्त की थी। इस संबंध में अरविंद कुमार ने बताया कि वह अनाज विक्री से प्राप्त राशि से टाइल्स खरीदने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय बेगूसराय जा रहे थे।
