नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड में मतदान केंद्रों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सेक्टर पदाधिकारी की बैठक वीडियो मीटिंग हाल में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने की। इस बैठक में 147 बखरी विधानसभा क्षेत्र एवं 141 चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों ने भाग लिया। मतदान केंद्र पर विशेष सुविधा पानी, शौचालय, बिजली, रैम्प आदि की जांच करने का आदेश दिया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सभी मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राहुल रंजन ने कहा कि अगर सुविधा में कोई कमी हो तो प्रखंड कंट्रोल रूम को अविलंब सूचना दें। कंट्रोल रूम तथा मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्र की कमी को पूरा करने का अविलंब निर्देश दिया गया। धूप और वर्षा से भी बचाव की व्यवस्था अति शीघ्र करने को कहा गया। बैठक में पुअनि मोहम्मद ईस्माइल, एमडी जफर, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, मेघा वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, सियाराम सहनी, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।
