गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव के पांचवें दिन दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि सबसे पहले निवर्तमान विधायक सूर्यकांत पासवान ने दो सेट तथा निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया है।वही चार संभावित प्रत्याशियों ने एनआर रशीद कटाया है।

जिसमें पूर्व विधायक उपेंद्र कुमार,गौतम सदा,किरण कुमारी तथा पशुपति पासवान शामिल हैं। वही जनसुराज के प्रत्याशी डॉ संजय कुमा को नामांकन पत्र दाखिल किए बिना वापस होना पड़ा।इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि नामांकन कराने पहुंचे संजय कुमार निर्धारित समय के बाद पहुंचे थे।जिसके चलते उन्हें वापस कर अगले दिन आने की बात कही गई है।इधर नामांकन नहीं होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।वही लोगों में चर्चा का विषय बन गया।


