नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
विधान सभा चुनाव को लेकर नावकोठी पुलिस सख्त नजर आ रही है।थानाध्यक्ष से लेकर चौकीदार तक जगह जगह घूमकर और गुप्त सूचना पर छापेमारी का कार्यक्रम द्रुत गति से चल रहा है।इसी कड़ी में नावकोठी से देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना सत्यापन के दौरान छापेमारी करने गई पुलिस ने नावकोठी के गौतम कुमार पिता सतीश रजक को उसके घर से चार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।शराब बरामदगी के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में एस आई रंजीत कुमार,विपिन ओझा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
