By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार : पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार चुनाव > नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार : पीएम मोदी
बिहार चुनाव

नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार : पीएम मोदी

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 24, 2025 7:58 pm
AV BHARAT NEWS
4 months ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बेगूसराय की स्थानीय बोली में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा,
“हम तोरा सबके प्रणाम करें छियो, की हालचाल छो?”

प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती के महान सपूत कवि रामधारी सिंह दिनकर, प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और लोकगायिका शारदा सिन्हा को नमन करते हुए उन्हें याद किया। वहीं छठ मैया से राज्य की खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से नारा दिया – “नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए की सरकार।”

मोदी ने कहा कि यह जनसभा नहीं, बल्कि बिहार के नए संकल्पों का मेला है। उन्होंने एक बार फिर से एनडीए की सरकार लाने का आह्वान किया और कहा कि उनकी सरकार ने “जंगलराज को सुशासन में बदला, अब आने वाले पाँच साल में सुशासन को समृद्ध बिहार में बदल देंगे।”

मोदी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए महागठबंधन को “ठगबंधन” कहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा –
“एक तरफ सूझबूझ वाली एनडीए सरकार है और दूसरी तरफ लठबंधन, जिसमें अटक दल, झटक दल, पटक दल, लटक दल और भटक दल हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 के दशक में बरौनी रिफाइनरी और उर्वरक कारखाने के बाद बेगूसराय उद्योग का केंद्र बना, लेकिन जंगलराज के दौर में निवेशक भाग गए। उन्होंने कहा –
“हमारी सरकार ने पहले बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया और अब विकास को गति दी है। बेगूसराय आज देश का उभरता हुआ इंडस्ट्रियल हब बन रहा है, यहाँ युवाओं को रोजगार मिल रहा है।”

मोदी ने बताया कि बेगूसराय में पेट्रोकेमिकल और टेक्सटाइल प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे 50 लाख रोजगार बिहार में सृजित हुए हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी।

सभा के दौरान मोदी ने लोगों से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने को कहा और कहा –
“जब इतनी रोशनी है, तो लालटेन की क्या ज़रूरत!”

उन्होंने कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गंगा पर पुलों, नए हाइवे और एक्सप्रेसवे से बिहार में विकास की गंगा बह रही है।

पहले बिहार की महिलाएँ जंगलराज से पीड़ित थीं, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा
“जीविका दीदी अपने पैरों पर खड़ी हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में 3 करोड़ महिलाएँ लखपति बनें।”

इसके अलावा, महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा –
“ये परिवारवादी पार्टियाँ अपने बेटा-बेटियों का भविष्य बनाती रहीं, लेकिन बिहार के युवाओं का भविष्य बिगाड़ दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को होने वाले मतदान में हर वोट बिहार में “शांति, सुख और समृद्धि” का प्रतीक बनेगा।

जीएसटी बचत उत्सव और आर्थिक नीति पर चर्चा:

प्रधानमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से आम जनता की बचत हो रही है और सरकार “कमाई भी, बचत भी” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान विधायक कुंदन सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेन्द्र मेहता, तेघड़ा एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार, लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार सहित कई भाजपा नेता मंच पर उपस्थित थे।

सभा का संचालन बेगूसराय नगर निगम की डिप्टी मेयर सह भाजपा नेत्री अनीता राय ने किया।

धर्मपरायण लीलावती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
भूकंप के खतरे तथा उससे बचाव की मिली जानकारी
आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं का वीरपुर में धरना प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों से कहीं खुशी तो कहीं गम
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#BiharPolitics#Dalsinghsarai#teghra#बिहारसमाचार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बहियार में जलजमाव से रबी फसल की बुआई पर छाया संकट
Next Article हंगामा करते नशेड़ी गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up