विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
गुरुवार को अक्षय नवमी के अवसर पर भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने की आंवला पेड़ की पुजा। उक्त अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर स्नान कर आंवला पेड़ के पास भोजन बनाया व आंवला पेड़ की पूजा अर्चना की व दान आदि कर वहीं भोजन किया।कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। प्रखंड क्षेत्र के अतरुआ गांव स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में अवस्थित आंवला पेड़ के पास विशेष कर किशोरीयों ने पुजा अर्चना की। उक्त अवसर पर कपूर,घी आदि से आरती व उक्त वृक्ष का 108 वार परिक्रमा का भी विधान है।

इतना ही नहीं इस दिन गरीब को भोजन कराने से भी पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।पूर्व में बनवारीपुर हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर के दिवंगत महन्त श्री राम बालक दास जी के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों महिला पुरुष ग्राम परिक्रमा किया करते थे। उक्त परिक्रमा उक्त मंदिर से आरंभ होकर शिवगंज स्थित बलान नदी में नाव से पार उतर कर लखनपुर, सतराजेपुर डोभरी होते हुए समस्तीपुर सलेस स्थान मार्ग होते हुए अतरुआ ब्रह्म स्थान, चकसदाद, मल्हीपुर होते हुए महेशपुर स्थित बलान नदी में पार होकर गेहुनी मुजाहिदपूर के रास्ते उक्त मंदिर पहुंचती थी जहां परिक्रमा का समापन होता था। उनके दिवंगत होने के बाद लोगों में इस परिक्रमा को लेकर वैसा उत्साह नहीं रहा।
