नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर में शुक्रवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।इसमें यूएमएस चकमुजफ्फर,यूएमएस हसनपुर बागर,पीएस शेखपुरा,पीएस अनुसूचित टोल बागर, यूपीएस इस्फा,यूपीएस नाथ बागर शामिल हुए। शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस टीएलएम मेला में प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया।
इस मेला में संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति शिक्षण अधिगम सामग्री सहित दर्ज किया।मेला का उद्घाटन मुक्ति नारायण सिंह के द्वारा किया गया।निर्णायक मंडल में मुक्ति नारायण सिंह, नंदकिशोर पंडित कंचन कुमारी ने प्रस्तुत टीएलएम मेला का अवलोकन किया और प्रथम स्थान पर पीएस शेखपुरा,द्वितीय स्थान पर यूपीएस चकमुजफ्फर व तृतीय स्थान पर यूपीएस नाथ बागर के नाम की घोषणा की।कार्यक्रम में उपस्थित कन्हैया कुमार, संजीत कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार,पंकज कुमार, गुड़िया कुमारी, शमा परवीन, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
