मुखिया मुन्ना सहनी ने अपने समर्थकों के साथ एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता को जिताने का लिया निर्णय
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता को भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना सहनी का साथ मिल गया है। रविवार की संध्या अपने आवास पर श्री साहनी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन में आपस में ही लठ चल रहा है। महागठबंधन के सभी नेता अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है तथा अभी भी कर रहे हैं। उसे जनता से सिर्फ वोट लेना है।

उन्होने वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी को आरे हाथ लेते हुए कहा कि मुकेश सहनी स्वयं अपने स्वार्थ सिद्धि करने में लगे हुए हैं। श्री साहनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सरकार में जंगलराज कायम था, लोगों को घर से निकलना मुश्किल था। बिहार में अपराधियों का तांडव नृत्य होता था। बहु बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। एनडीए की सरकार आई अपराधियों पर लगाम लगा, बिहार तरक्की के रास्ते पर फुदकने लगा। बिजली, पानी, राशन, आवास, गैस, शौचालय आम आदमी को मिला। उन्होंने अपने समर्थकों से हाथ जोड़कर अपील किया कि मोदी जी के नेतृत्व में बिहार ही नहीं देश विकास के रास्ते पर चल रहा है , विकास की गति धीमी नहीं हो इसलिए फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाना है।

उन्होने आगामी 6 नवंबर को एक एक वोट एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता के कमल फूल निशान पर देने की अपील की। मौके पर उपस्थित यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा का राष्ट्रधर्म व देशप्रेम का इतिहास लोगों को बताया। उन्होने कहा कि भारत का कलंक 370 धारा को एक मिनट में समाप्त कर भाई अमित शाह ने बता दिया कि दृढ़ संकल्प हो तथा देश से प्रेम हो तो कुछ भी सम्भव है। उन्होने राममंदिर तथा जनसंघ का इतिहास भी लोगों को बताया।

मौके पर उपस्थित जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद ने भी सभी कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर वोट देने की अपील की। वहीं पूर्व जिला पार्षद पंकज पासवान, पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, रंजन कुमार आदि ने भी एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता को जिताने की अपील लोगों से की। उक्त अवसर पर उपस्थित मुखिया मुन्ना सहनी के दर्जनों समर्थक उपस्थित थे तथा एनडीए के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
