नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत 432 किसानों को मिला विद्युत कनेक्शन। बिजली कनेक्शन के लिए किसानों के आवेदन को तेजी से निष्पादित किया जा रहा है।नावकोठी विद्युत सब स्टेशन के कनिय अभियंता विमल कुमार साहा ने बताया कि 546 किसानों से कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ।इसमें 432किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है।उन्होंने बताया कि शेष 114 आवेदनों पर भी कार्य जारी है। किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए शिविर लगाकर भी इस कार्य को किया जा रहा है।प्रखंड की पांच विद्युत फीडरों के अलावा कृषि फीडर भी है।जेई ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत दूर करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जा रहा है। आवेदनकर्ता का स्थल जांच के बाद उनकी शिकायतों का निवारण भी किया जा रहा है।
