गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
लोजपा(आर) प्रत्याशी संजय पासवान 17,232 मतों से विजयी
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ-साथ बखरी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा(आर) प्रत्याशी संजय पासवान के 17,232 मतों के भारी अंतर से विजयी होने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।भाजपा नेता नीरज नवीन ने कहा कि कभी लेनिनग्राद कहलाने वाला बेगूसराय जिला अब पूरी तरह वामपंथ मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बखरी (अ.जा.) सीट से भाकपा प्रत्याशी की हार यह साबित करती है कि छल, प्रपंच और झूठ की राजनीति अधिक दिनों तक टिक नहीं सकती। दुनिया भर में कालबाह्य हो चुकी कम्युनिज्म की विचारधारा का अंत बेगूसराय में भी दिख गया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील राय, अंकित सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ पाठक,सिधेश आर्य, प्रखंड बीस सूत्री सह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बी.के. राय, लोजपा(आर) के वरीय नेता घासीराम पोद्दार, अनिल वर्मा, पूर्व पंसस पंकज पासवान, जदयू नेता जवाहर राय, अशोक कुमार राय, निशांत वर्मा सहित कई स्थानीय नेताओं ने संजय पासवान को जीत की बधाई दी और बखरी की जनता का धन्यवाद किया।एनडीए नेताओं ने आशा जताई कि यह जनादेश विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति को मजबूत करेगा।
