नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को छात्र- छात्राओं के किट का वितरण मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच किया गया।वित्तीय वर्ष 2025-26 के अध्यनरत वर्ग छह से आठ तक के सभी बच्चों को अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया गया। वर्ग षष्ठ से अष्टम वर्ग तक के 23 विद्यालयों में नौ हजार 035 छात्र-छात्रा अध्यनरत हैं।इसके पूर्व वर्ग एक से पांच कक्षा तक के सभी बच्चों को एवं नवम वर्ग से12वीं वर्ग के बीच पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में भी अभ्यास पुस्तिका का वितरण किया जा चुका है।स्टूडेंट किट में एक स्कूल बैग के अलावा उसमें छह नोटबुक भी दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल रंजन ने दी।
