गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन
नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय/मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया पेट्रोल पंप के पास से डीआईओ पुलिस टीम द्वारा वाहन की सधन जांच के दौरान दो व्यक्ति को पुलिस ने 258.75 ग्राम स्मैक (सुखा नशा) के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल और एक बाइक भी जफ्त किया है।बरामद किया गया स्मैक का दाम लगभग 30 लाख रुपए से अधिक है।इसकी जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अंकित कुमार और बिट्टू कुमार है। यह दोनों व्यक्ति बेगूसराय नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला है।बाइक से दोनों मंझौल से बेगूसराय जा रहा था। पुलिस अभी दोनों व्यक्ति से सघन पूछताछ कर रही है।वहीं बेगूसराय पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्रामी गांव में मिला।जहां एक मिनी गन फैक्ट्री का भी पुलिस ने उद्भेदन किया।
एसटीएफ पुलिस को यह सूचना मिली थी कि तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राज किशोर राय का पुत्र कुख्यात अपराधी जो सरपंच बेटे का मर्डर केस का आरोपी था।वह हाल में ही जेल से छुटकर बाहर निकाला था।वह वहां पर पहुंचा हुआ था। उसके बाद एसटीएफ और साहेबपुर कमाल, बलिया पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रुप से घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया,जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी।पुलिस की गोली से कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय को जांध में दो गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन शालिग्रामी गांव में किया। जहां से पुलिस को 01 कार्बाइन, 7 पिस्तौल, 01 अर्ध निर्मित रिवाल्वर, 02 कारतूस, 07 मैगजीन, 21 अर्ध निर्मित मैगजीन, 03 लाख 70 हजार नगद, सोना व चांदी जैसे कई जेवर, 02 बाइक एवं 01 ई – रिक्शा के अलावे उसके घर से 94 लीटर कोडिन सिरप भी बरामद किया।इस कार्रवाई में एसटीएफ जवान के अलावे, बलिया डीएसपी व बलिया,साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस शामिल थे।
