नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम सहित अन्य पंचायतों में धान अधिप्राप्ति कार्य बंद होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।किसान नीरज कुमार, हरिशंकर झा, मनोज कुमार,बबलू कुमार,योगेन्द्र सिंह रमेश सिंह, रामाशीष सिंह,रंजीत सिंह सहित सैंकड़ों किसान सरकार की व्यवस्था से नाराज़ दिखाई दे रहें हैं।किसानों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष धान नहीं खरीदना चाहते हैं।रब्बी सीज़न की खेती-बाड़ी करना मुश्किल हो रहा है।
धान अधिप्राप्ति विपणन बर्ष 2025- 2026 में किसानों से बिहार सरकार समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति का बोर्ड लगाती है,लेकिन धान खरीद के नाम पर किसानों के साथ छल किया जा रहा है।किसानों के साथ धान अधिप्राप्ति के नाम पर कागज़ी खानापूर्ति की गई है।किसानों को बिचौलियों के हाथों औने-पौने मूल्यों पर धान बेचने की मजबूरी है।कृषक धान अधिप्राप्ति हेतु जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
