गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ, पटना के तत्वावधान में शुक्रवार को बखरी व्यापार संघ का सत्र 2026–28 के लिए संगठन का चुनाव शुक्रवार को श्री श्री कृष्ण गौशाला के सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।इस चुनाव में मुख्य अतिथि बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महामंत्री नवीन कुमार उपस्थित रहे।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की। वही चुनाव में संतोष कुमार शर्मा को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में मनोज कुमार चौधरी को अध्यक्ष, अभिमन्यु केसरी को उपाध्यक्ष, विवेक खेतान को सचिव, सुनील महतो को सह सचिव, रितेश केसरी को कोषाध्यक्ष तथा रोशन भगत को अंकेक्षक चुना गया।

जबकि प्रतिनिधि के रूप में राकेश झा एवं अमित केसरी का चयन किया गया। तथा कार्य समिति के सदस्यों में ललन पोद्दार, रामदयाल केसरी, सोनू पोद्दार, सुनील साहू, राजू चौधरी, श्यामनाथ चौरसिया, ललन चौरसिया, गंगाराम साह एवं रमेश साव शामिल हैं।
इसके अलावा संरक्षण समिति के सदस्यों के रूप में केदार प्रसाद केसरी, अरुण केसरी, प्रवीण साहू, आनंद चंद्र झा, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, मनोज महतो एवं अमरनाथ साहू को मनोनीत किया गया।चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में मिलकर कार्य करने और खाद्यान्न व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। इस दौरान मोटिया संघ के सचिव दिलीप केशरी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।
