नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी,बखरी, छौड़ाही और चेरिया बरिरयारपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों का प्रतिनिधि मंडल सहकारी बैंक बेगूसराय के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह उर्फ धनकू से मिलकर धान अधिप्राप्ति में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा गांव में किसानों से धान नहीं खरीदने पर पैक्स अध्यक्षों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
गौरतलब है बेगूसराय जिले का लक्ष्य अगले विपणन बर्ष 2024 और 2025 में 162000 क्विंटल था।जबकि चालू विपणन वर्ष 2025- 2026 में उत्पादन 545189 से कुल उत्पादन घटाकर 89000 क्विंटल कर दिया गया है।यानि पूरे जिले का लक्ष्य बिहार प्रदेश में सबसे कम बेगूसराय जिले का है।
पैक्स अध्यक्ष को नरेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि हम प्रधान सचिव सहकारिता विभाग व सहकारिता मंत्री से मुलाकात किए हैं।जिला अधिकारी बेगूसराय गया ट्रेनिंग में गए हुए हैं।हमलोग पैक्स वार समीक्षा कर धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य को बढ़ाकर किसानों से धान अधिप्राप्ति कार्य सुचारू रूप से करेंगे।मौके पर रणवीर कुमार, महेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार सहित सभी पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।
