गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी बगरस में चल रहे श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के 5 वें लीग मुकाबले में मंझौल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजौना को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस मंझौल टीम ने जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मुजौना की टीम मंझौल की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज़ 87 रन पर ऑल आउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मंझौल टीम ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।अभिनाश कुमार मंझौल नाबाद 43 रन और शानदार 3 विकेट लेकर हरफनमौला प्रदर्शन किया। कॉमेंटेटर अनुज, अजित सरकार, सुनील,स्कोरर रामविनय, सुधाकर,सहयोगी पुरुषोत्तम, लाल साहेब के अलावे दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही ।
