नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमुज्जफर व सैदपुर से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया की नावकोठी थाना कांड संख्या 43/06 फिरोज उर्फ फिरना मियां पिता मुस्तकीम मियां व अकबर मियां पिता रहमत मियां देवपुरा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं मद्य निषेध अधिनियम के तहत एनबीडब्ल्यू अभियुक्त ललन कुमार पिता राम कृपाल सिंह चकमुज्जफर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
