गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर युवा दिवस मनाया गया। अंबेडकर चौक से निकली शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंची, जहां युवा संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद और भगिनी निवेदिता की वेशभूषा में सहभागिता की, जिनका जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसएस जिला संचालक मनोरंजन कुमार वर्मा,राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख सौरभ कुमार, जिला संयोजक अनुभव आनंद, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, नगर मंत्री सौरभ कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, प्रधानाचार्य विश्वनाथ यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्श राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक हैं।
मौके पर नगर सहमंत्री कृष्णा पोद्दार, सुशांत पोद्दार, दिलखुश कुमार, पूर्व नगर मंत्री संतोष गुड्डू, सीताराम केसरी, राजेश अग्रवाल, ऋषभ ठाकुर, जयशंकर जायसवाल, भास्कर जायसवाल, रोहित केशरी, आदित्य कुमार, शिवम जलान, गोपेश झा, सोमेश झा,अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।
