गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर परिषद क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद महबूब सवा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्ष का गठन कर अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव लड़ने वाले पार्टी के साथियों को संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।चुनाव की तैयारी को लेकर इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष परितोष कुमार, नगर परिषद के प्रधान महासचिव श्रवण कुमार, रमेश मालाकार, बखरी नगर परिषद प्रभारी चंदन कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला9ध्यक्ष मोहम्मद महबूब सवा, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी को मजबूती से उतारने का संकल्प लिया।
