नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के मोबाइल धारक को ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें वापस किया गया है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल धारक को खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया।खोए हुए कीमती मोबाइल उन्हें जब वापस मिला तो उनकी खुशी देखते बन रही थी।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत सदर पंचायत नावकोठी की नेहा कुमारी का मोबाइल बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राहटपुर से एस आई रंजीत कुमार के द्वारा बरामद किया गया।मोबाइल बरामदगी के बाद मोबाइल धारक को मोबाइल वापस किया गया।
