नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बिहार सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ ई रिक्शा चालक सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष दस सूत्री मांगों के समर्थन में धरना एवं प्रतिशोध सभा का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने की।वहीं सभा का संचालन श्रवण साहु ने की।
प्रतिशोध सभा को रजाकपुर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान,नंदकिशोर पासवान,अर्जुन पासवान आदि ने संबोधित किया।मांगें इस प्रकार हैं- -एन एच एवं एस एच पर ई रिक्शा संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। यदि पूर्ण संचालन संभव न हो तो निश्चित समय एवं लेन में ई रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए।

ई रिक्शा चालकों के लिए राज्य स्तरीय स्पष्ट एवं व्यवहारिक नीति बनाई जाए,जिसमें ग्रामीण अर्ध शहरी क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखा जाए। बिना किसी वैकल्पिक रोजगार या पुनर्वास योजना के लगाए गए प्रतिबंध को अमानवीय घोषित करते हुए तत्काल रोक लगाई जाए।ई रिक्शा चालकों के लिए सरल एवं एक रूप परमिट प्रणाली,कम शुल्क में पंजीकरण तथा अनावश्यक चालान और दमनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा चालकों के साथ हो रहे उत्पीड़न, अवैध वसूली एवं मनमानी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।
ई रिक्शा चालकों को श्रमिक का दर्जा देते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा, बीमा,पेंशन एवं दुर्घटना सहायता योजनाओं से जोड़ा जाए।ई रिक्शा चालकों एवं उनके आश्रितों के लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं शिक्षा सहायता को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।ई-रिक्शा नीति बनाने से पूर्व चालक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।जब तक नई नीति लागू न हो तब तक किसी भी प्रकार की जब्ती चालान रोक- टोक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
