विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर/ तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में रविवार को अपराह्न हुई महिला की गोली मारकर हुई हत्या में पति ही निकला हत्यारा। उक्त मामले में मृतिका का भाई मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मॉडल रामपुर हरि थाना के रामपुर हरि गांव स्थित वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय उमेश्वरी नंदन शर्मा के पुत्र बसंत कुमार ने दिनांक 2 फरवरी 2026 को तेयाय ओपी में आवेदन देकर अपनी बहन सुमन कुमारी पति चंदन कुमार चौधरी ,साकीम रघुनंदनपुर थाना भगवानपुर की हत्या करने का आरोप अपने जीजा चंदन कुमार चौधरी पर लगाया था ।

अपने आवेदन में उन्होंने कहा था कि उसका जीजा चंदन कुमार चौधरी गांजा व स्मैक का सेवन करता था जिसके कारण वह अपने पारिवारिक दायित्वों को नहीं निभा पाता था और इसी के वजह से वह उसकी दीदी सुमन कुमारी के साथ बराबर झगड़ा व मारपीट करता रहता था। उक्त मामले में पुलिस ने भगवानपुर तेयाय थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज कर आरक्षी अधीक्षक मनिष के निर्देश पर कार्रवाई शुरू करते हुए व बसंत कुमार के निशानदेही के आधार पर रघुनंदनपुर गांव से चंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया तथा पुछताछ के क्रम में चंदन कुमार चौधरी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त व उसके द्वारा छुपाकर रखे गए एक देशी कट्टा व चार कारतूस व दो खोखा को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार चौधरी को जेल भेज दिया गया। वहीं उक्त मामले में मृतिका की नवालिक पुत्री जो रविवार को पिता के दबाव में आकर मां की हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा रही थी आज यानी सोमवार को अपना ब्यान बदल दिया तथा अपने ही पिता चंदन कुमार चौधरी पर मां सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है तथा उसका चश्मदीद गवाह भी है।

उसकी बेटी ने बताया कि उसका पिता सूखा नशा सहित अन्य कई तरह का नशा का आदि था तथा वह जमीन बेचकर नशा पान करता था। उसकी मां क़र्ज़ लेकर व अन्य माध्यमों से पैसा घर चलाने के लिए लाती थी और उसका पिता मारपीट कर छिन लिया करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह बाहर प्रदेश में रहकर किसी कम्पनी में काम भी किया करती थी घर विगत एक माह पूर्व ही आई थी। रविवार को रघुनंदनपुर गांव स्थित गाछी में गोली मारकर स्वयं हत्या कर दिया
