विजय भारती AV भारत न्युज
बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाएंगे
उप मुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में हुई सार्थक वार्ता, निर्णय स्थगित करने पर बनी सहमति
बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) एवं बिहार राजस्व सेवा संघ यूनाइटेड बिरसा (यू) के आह्वान पर बिहार राजस्व सेवा के सभी पदाधिकारी 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने का निर्णय लिया। यह निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा 29 जनवरी 2026 को पारित निर्णय संख्या 23 एवं 30 को वापस लेने तथा बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को बिहार राज्य द्वितीय प्रोन्नति के पद एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर पदस्थापन से संबंधित है।
मंगलवार को बिहार राजस्व सेवा संघ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बैठक माननीय उप मुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधान सचिव, सचिव एवं विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संघ एवं विभाग के बीच सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता हुई।
बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंत्रिपरिषद द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को लिए गए निर्णय क्रमांक 23 एवं 30 के तहत किए गए संबंधित प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाएगा। साथ ही इस विषय पर विस्तृत विचार के लिए एक डिस्कशन कमेटी का गठन किया जाएगा तथा शीघ्र ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।
माननीय उप मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि संघ के साथ विचार-विमर्श कर सभी व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान किया जाएगा। उपरोक्त आश्वासन के आलोक में संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक संबंधित अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक अनिश्चितकालीन अवकाश जारी रहेगा।संघ ने माननीय उप मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति सकारात्मक पहल एवं संवाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेशों की भावना के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। उपरोक्त जानकारी अंचलाधिकारी भगवानपुर रानू कुमार ने दी है।
